अंतरराष्ट्रीय संगठन
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय
ICC- International Criminal Court
परिचय
- यह एक स्वतंत्र न्यायिक निकाय है।
- इसका स्थापना 1 जुलाई 2002 को रोम संविधि के द्वारा हुआ था।
- इसका मुख्यालय हेग नीदरलैंड में है।
- इसके कुल सदस्य देशों की संख्या 123 है। जिसमें नवीनतम सदस्य मलेशिया है।
- हाल ही में फिलीपींस ने संगठन की सदस्यता छोड़ दी है।
- रोम सविधि 17 जुलाई 1998 को स्वीकार हुआ और 1 जुलाई 2002 से लागू हुआ।
- भारत, चीन, रूस और अमेरिका जैसे देश के सदस्य नहीं हैं।
- यह संगठन संयुक्त राष्ट्र से स्वतंत्र है।
- इसमें विभिन्न देशों और व्यक्तियों या व्यक्तियों के समूह के विरोध में मुकदमा चलाया जा सकता है।
ICC के कार्य
- वैश्विक स्तर पर न्याय के लिए सहयोग सुनिश्चित करना।
- पेशेवर अपराधियों को सजा दिलाने में राष्ट्रीय न्यायालयों की सहायता करना।
- सदस्य देशों के लोगों के खिलाफ वे संगठित अपराधों के मामले में सुनवाई करना।
आईसीसी में चुने जाने वाले मामले
- नरसंहार से संबंधित मामले।
- युद्ध अपराध से संबंधित मामले।
- मानवता के खिलाफ अपराध।
- आक्रमण से जुड़े अपराध क्षेत्र में आईसीसी विशेष कार्य करता है।
Comments
Post a Comment